Popular Chemistry Online: Ammendments in indian flag code - Har Ghar Tiranga

Link ad

Followers

Sunday, July 24, 2022

Ammendments in indian flag code - Har Ghar Tiranga

पहले तिरंगा फहराने का ये नियम

यह नियम था कि जब राष्ट्रीय ध्वज को खुले स्थान पर फहराया जाता है तो जहां तक संभव हो इसे सूर्योदय और सूर्यास्त तक ही फहराया जाना चाहिए,चाहे फिर मौसम कैसा भी हो.

                गृह सचिव ने अपने पत्र में कहा कि यह कदम नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ समारोह में हिस्से लेने और अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं आइए हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें. 13 से 15 अगस्त के बीच घर में तिरंगा फहराएं. केंद्रीय गृह सचिव ने अपने पत्र में कहा कि सरकार को उम्मीद है कि 13 अगस्त को करीब 30 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया जाएगा.

अब तिरंगा फहराने का ये नियम-

आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही केंद्र की मोदी सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में देश के ध्वज कानून में बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार ने लोगों को अपने घरों या खुले स्थानों पर दिन और रात, दोनों समय तिरंगा फहराने की अनुमति दी है।

अब पॉलिएस्टर से बने तिरंगे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है

वहीं एक अन्य अहम फैसले के तहत अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है। झंडा कानून में बदलाव में कहा गया है कि राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काता जाएगा और हाथ से बुना या मशीन से बनाया जाएगा। यह कपास/पॉलिएस्टर/ऊन रेशमी खादी से बना होगा। पहले मशीन और पॉलिएस्टर से बने तिरंगे के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी।

अजय भल्ला ने लिखा, 'राष्ट्रीय सम्मान के अपमान को रोकने के लिए भारतीय ध्वज संहिता 2002 और अधिनियम, 1971 के तहत तिरंगे का प्रदर्शनफहराना और उपयोग किया जाता है। इसके कुछ प्रावधानों में 20 जुलाई 2022 से बदलाव किया गया है। इसके तहत व्यक्ति अपने घर पर या खुले स्थान पर दिन और रात दोनों समय तिरंगा फहरा सकेगा।'

बता दें, मोदी सरकार ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का ऐलान किया है। इसके तहत अगले महीने 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। सरकार का दावा है कि इस दौरान 20 करोड़ घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इससे युवाओं में देश प्रेम की भावना पैदा होगी। वहीं कांग्रेस इस पहल का भी विरोध कर रही है।

Click here to see/download Flag code pdf 2022 in english

Click here to see/download Flag code pdf 2022 in hindi


No comments:

Post a Comment

If you have any doubts, Please let me know.

feature post

Exploring Mixtures and Their Separation- IMPORTANT MCQ TYPE QUESTIONS

1. When two or more different substances are mixed in any proportion such that no chemical reaction takes place, the product so formed is ca...